लोहाघाट: विधान सभा लोहाघाट के वल्सों में चल रहे तीन दिवसीय अषाढ़ी महोत्सव का देवीरथ यात्रा के साथ समापन हुआ
शनिवार को वल्सों के लुंगा खल में देवडांगरों ने गद्दी लगाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दोपहर करीब दो बजे मां भगवती का देवीरथ करीब चार किलोमीटर खड़ी चढाई में वल्सों भगवती के मंदिर को रवाना हुआ। रथ में मां भगवती के रुप में महेश्वरी देवी और नर सिंह देवता के रुप कल्याण सिंह ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। देवीरथ ने मां भगवती मंदिर वल्सों की परिक्रमा की।