विदिशा: बारिश-अंधेरे के कारणडिवाइडर पर चढकर ट्रक पलटा,तेल की केन सड़क पर बिखरी,मौके पर पहुची पुलिस,चालक मामूली घायल..
सिविल लाइन क्षेत्र में एसएटीआइ कॉलेज के सामने शनिवार रात 10 बजे एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में तेल की केन भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर दूर तक बिखर गईं। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना की चपेट में कोई अन्य वाहन चालक नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी, साथ ही इलाके में बिजली भी गुल थी।