गढ़वा: गढ़वा कृषि बाजार समिति में 50 से अधिक अतिक्रमण, एसडीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
Garhwa, Garhwa | Jan 6, 2026 गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण में सामने आया कि बाजार समिति क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों ने अनधिकृत अतिक्रमण कर रखा है। एसडीएम ने इसे गंभीर मानते हुए बाजार समिति सचिव को अतिक्रमणकारियों की पूरी और अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।