भोरे: भोरे अंचल कार्यालय में दलालों और राजस्व कर्मचारी के निजी आदमी के प्रवेश पर रोक, उल्लंघन करने पर दर्ज होगी FIR
भोरे अंचल कार्यालय में दलालों के एंट्री पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है । अंचल कार्यालय के आसपास मंडराने वाले अनाधिकृत व्यक्ति या दलाल दिखने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके लिए अंचल अधिकारी अनुभव राय ने रोस्टर जारी भी किया है। जिसमें राजस्व कर्मचारी को संबंधित पंचायत भवन पर 1:30 तक रहने का समय निर्धारित किया गया है। जहां लोग अपना काम कर सकेंगे ।