मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने भैसोना कला गांव में कच्ची शराब बेचने पर 24 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को रविवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैसोना कला गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से भैसोना कला निवासी रामा कटारिया उम्र 24 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।