बेगूसराय: BMP-8 स्थित वाहिनी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन, DM भी रहे मौजूद
BMP-8 अवस्थित वाहिनी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार की शाम 5:00 बजे उद्घाटन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ bmp में काम करने वाले पुलिस बल को भी काफी फायदा होने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है.