बेगूसराय: कारगिल भवन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर DM की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए कई निर्देश
बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला ने मतदाता सूची की समीक्षा की. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शनिवार की दोपहर 03:00 बजे मिली. बैठक में डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीएलओ के साथ प्रपत्र 6,7 एवं 8 के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया.