मेदिनीनगर (डालटनगंज): शाहपुर एकता संघ ने 13वें साल भी सप्तमी पर निकाली भव्य जलयात्रा, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
लगातार 13वें साल एकता संघ दुर्गापूजा समिति शाहपुर के द्वारा सप्तमी तिथि पर सोमवार सुबह 11 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व वार्ड पार्षद समाजसेवी राजकुमार गुप्ता उर्फ टिंकल, युवा समाजिक कार्यकर्ता आशीष भारद्वाज ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं के बीच कलशों का वितरण किया।