बहराइच: तुलसीपुर चौराहे के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
रामगांव थाने के तुलसीपुर चौराहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में शव रखवाया गया था। वही उसकी पहचान रामगांव थाने के भकला गोपालपुर के मजरे टेढ़वा निवासी हनुमान पुत्र टेढ़े के रूप में की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। घर जाते समय सड़क हादसे में हुई थी मौत।