Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

शासकीय महाविद्यालय जौरा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु एक पेड़ मां के नाम एवं पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय जौरा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु एक पेड़ मां के नाम एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एच.एन. हाड़ा द्वारा की गई। प्राचार्य डॉ. एच.एन. हाड़ा ने परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनोद कुशवाह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला चिकित्सालय में पौधरोपण एवं शपथ दिलाई विश्व पर्यावरण के अवसर पर राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थय कार्यक्रम तथा जिला स्वास्थय समिति मुरैना द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें भोपाल से आये ओ आई सी डॉ राहुल भदौरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय एवं सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिह तोमर द्वारा पौधारोपण किया गया। - #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

98 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

डॉक्टर के क्लीनिक पर हुई तोड़फोड़ घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई फरियाद

डॉक्टर के क्लीनिक पर हुई तोड़फोड़ घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई फरियाद

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

#बागेश्वरधाम #बाबा #चाय #पानी #गुब्बारे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #बागेश्वरधाम #बाबा #चाय #पानी #गुब्बारे

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

चलते ट्रक में लगी भीषण आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न, ट्रक ज.लकर खाक

मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आ.ग लग गई। आ.ग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक ज.लकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जा.न बचाई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक आगरा से लोड होकर हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर ट्रक में अचानक आ.ग भड़क उठी। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जा.न बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहाड़गढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पहाड़गढ़ और कैलारस से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह ज.ल चुका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ वहां सामान्य दिनों में ट्रैफिक कम रहता है। यदि उस समय सड़क पर अधिक वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पहाड़गढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि चलते ट्रक में आ.ग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक आगरा से हैदराबाद जा रहा था और वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।

चलते ट्रक में लगी भीषण आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न, ट्रक ज.लकर खाक मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आ.ग लग गई। आ.ग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक ज.लकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जा.न बचाई। जानकारी के अनुसार, ट्रक आगरा से लोड होकर हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर ट्रक में अचानक आ.ग भड़क उठी। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जा.न बचाई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहाड़गढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पहाड़गढ़ और कैलारस से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह ज.ल चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ वहां सामान्य दिनों में ट्रैफिक कम रहता है। यदि उस समय सड़क पर अधिक वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़गढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि चलते ट्रक में आ.ग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक आगरा से हैदराबाद जा रहा था और वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026