आगर: आगर में 40 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती
आगर के रहने वाले एक 40 वर्षीय युवक अमर सिंह ने किसी कारणवश रविवार शाम करीब 7:30 बजे जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए भर्ती किया है। युवक ने किन कारणों के चलते जहर खाया यह जांच का विषय है।