बहराइच: शहर और जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ARTO ने चलाया विशेष अभियान, 27 वाहनों पर की कार्रवाई
शनिवार को शहर सहित जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एआरटीओ विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाते हुए ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई है। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।