बहराइच: बहराइच के डीएफओ ने दी जानकारी, दुधवा से लाई गई प्रशिक्षित हाथियों की मदद से पकड़ा गया 5 साल का व्यस्क बाघ
शनिवार शाम को बहराइच डीएसओ सुंदर रेखा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच के राम गांव थाना क्षेत्र के रीवा मंदसौर इलाके में बीते चार दिनों से एक टाइगर को देखा जा रहा था.। जिसको लेकर वन विभाग की टीमें लगाई गई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि दुधवा से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाया गया और इसके बाद 5 साल के वयस्क नर बाघ को ट्रैकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया।