बहेड़ी: सिली कॉलोनी क्षेत्र में शादी में आए युवक की स्कूटी चोरी, पुलिस ने अज्ञात ऑटो लिफ्टर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी रितीश राय पुत्र रवि राय के मुताबिक बीती तीन मई को वो अपनी स्कूटी जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या यूके 06 बी जी 5428 से बहेड़ी थाना क्षेत्र के भुड़िया चौकी क्षेत्र के सिली कॉलोनी में अपनी भांजी की शादी में आया था उसने रात में करीब साढ़े दस बजे अपनी स्कूटी लॉक लगाकर खड़ी की थी।