पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में व्यापारी महासंघ की सांकेतिक हड़ताल कल नीलामी बंद, 13,100 कट्टे प्याज-3,000 कट्टे लहसुन की आवक
कृषि उपज मंडी समिति पोलाय कला में व्यापारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल की गई। मंडी प्रभारी ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी दी कि हड़ताल के उपलक्ष्य में मंडी का नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। सोमवार को मंडी में प्याज की 13,100 कट्टे और लहसुन की 3,000 कट्टे आवक दर्ज की गई थी।