राज्यमंत्री देसराज कर्णवाल ने झबरेड़ा विधायक को घेरते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए, मौजूदा विधायक साढ़े चार साल में उसके आधे काम भी नहीं करा पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा स्वीकृत योजनाओं का श्रेय विधायक ले रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।