बांका: जिलेभर में आस्था और अकीदत के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम, देर रात तक कर्बला में ताजियों का पहलाम
Banka, Banka | Jun 27, 2026 जिलेभर मे मोहर्रम का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मुहर्रम के ताजिया का पहलाम जिलेभर में करबला मैदान पर शुक्रवार देर रात 11: 30 बजे तक किया गया। इस दाैरान कई इमामबाड़ाें के द्वारा ताजिया जुलूस भी निकाला गया। त्योहार को लेकर सुबह से विभिन्न इमामबाड़ाें से दशमी का जुलूस निकला।