रामसनेही घाट: उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, राज्य मंत्री भी शामिल हुए
उच्च प्राथमिक विद्यालय बनीकोडर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम आज शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे आयोजित हुआ। राज्य मंत्री ने कहा यह अभियान प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और नामांकन में वृद्धि करने तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त प्रयास है।