मुंगेर: पुलिस पदाधिकारी की पत्नी की मौत में नया मोड़, माता-पिता ने सर्विस रिवाल्वर से हत्या का आरोप लगाया
Munger, Munger | Apr 12, 2026 मुंगेर जिले के सफियासराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार की पत्नी 29 वर्षीय मधु कुमारी की शनिवार की शाम पति के सर्विस रिवाल्वर की गोली से हुई मौत के मामले में नया मोड आ गया है. माता-पिता दामाद चंदन पर लगा रहे सर्विस रिवाल्वर से गोली मार हत्या का आरोप. पिता रंजीत कुमार ने बेटी की हत्या को लेकर पुलिस को दिया लिखित शिकायत