एकमा: टेसूआर गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग, कई बीघा फसल जली
Ekma, Saran | Apr 11, 2026 छपरा सदर एकमा प्रखंड के देवपुरा पंचायत अंतर्गत टेसूआर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कई बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई.ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है.