जगदीशपुर: बराहना महिला कॉलेज में नियुक्तियों पर बवाल, पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी किशोर कुणाल ने लगाया परिवारवाद और लेन-देन का आरोप
जगदीशपुर नगर स्थित संत श्री बराहना महिला कॉलेज में हाल ही में हुए नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशोर कुणाल ने कॉलेज प्रशासन और वर्तमान विधायक सह बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पर परिवारवाद और अनियमित नियुक्तियों के गंभीर आरोप लगाए। उन