मैनपुरी: करहल क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
करहल क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी कमलेश उर्फ किशोरी पुत्र देवी दयाल ने शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया है।