मैनपुरी: बेवर क्षेत्र के नगला पांडे में चारा लेने जा रही महिला की बाइक की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
बेवर क्षेत्र के नगला पांडे में खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।