मैनपुरी: आवास विकास सपा कार्यालय पर सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर साधा निशाना
शनिवार को आवास विकास स्थित सफा कार्यालय पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा चाहती है कि संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर दिया जाए। जिस तरह मेयर के चुनाव हुए थे जिसमें मैनपुरी से जीते जिताए प्रत्याशी को भाजपा ने बेईमानी करके हराया गया। भाजपा पूरी तरह धांधली करना चाहती है।