मैनपुरी: दन्नाहार के ओडेन्य मंडल में दबंगो के द्वारा पीड़िता के प्लाट पर किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की शिकायत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ओडेन्य मंडल में दबंगो के द्वारा पीड़िता के प्लाट पर जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने दन्नाहार थाना में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगा है।