अशोक नगर: बीसौर गांव के पास बाइक फिसलने से 30 वर्षीय युवक घायल, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के बीसौर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पिपरा गांव निवासी उमेश पुत्र मुलायम सिंह सपेरे उम्र 30 वर्ष रविवार की दोपहर 1 बजे अपने गांव से सत खेड़ी गांव जा रहा था। इसी दौरान बीसौर गांव के पास उसकी बाइक फिसलने से वस घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।