आगरा: आगरा में नाम बदलने की सियासत, बिजलीघर चौराहा बनेगा शिवाजी चौक, मदिया कटरा रोड होगा पटेल रोड
Agra, Agra | Jan 14, 2026 आगरा में नाम बदलने की सियासत फिर चर्चा में है। बिजलीघर चौराहे का नाम बदलकर शिवाजी चौक करने का प्रस्ताव है, जिसे आगरा किला से छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक नाते से जोड़ा जा रहा है। वहीं मदिया कटरा से कोठी मीना बाजार रोड का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल रोड रखने का फैसला हुआ है। कार्यकारिणी से पास प्रस्तावों पर अब सदन की मुहर लगेगी।