बेरो: होटवार जेल कांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग, अंजुमन इस्लामिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक
Bero, Ranchi | May 20, 2026 रांची के अंजुमन इस्लामिया कॉन्फ्रेंस हॉल में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में होटवार जेल में बंद युवती के साथ कथित यौन शोषण मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई। वहीं कोलेबिरा गोलीकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर भी चिंता जताई गई।