लाडपुरा: कोटा में 31 दिसंबर की रात सादा वर्दी में तैनात होगी पुलिस, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
Ladpura, Kota | Dec 30, 2025 कोटा में 31 दिसंबर की रात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आएगा। न्यू ईयर सेलिब्रेशन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए कोटा पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगी। होटल, क्लब, रेस्टोरेंट और पार्टी स्थलों के बाहर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था, हुड़दंग या अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।