धमतरी: मेंडरका के ग्रामीणों ने आरोप लगाया, सरपंच-उप सरपंच ने अपने नाम से जारी कराए पीएम आवास, पात्र लोगों के नाम काट दिए
कुरुद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेंडरका के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए 142 हितग्राहियों की सूची आई थी। जिसमें 90 हितग्राहियों के नाम को काट दिया गया है। बताया कि सरपंच ने अपनी हितैषियों को पात्र की सूची में रखा है, जिसमें स्वयं सरपंच, उप-सरपंच व उनके लोगों के नाम को पात्र के नाम में सम्मिलित किया है। कहा कई ऐसे हितग्राही हैं।