लक्ष्मीपुर: गुरमाहा-चोरमारा की 12 बेटियों को भोला मांझी Edu फेलोशिप से किया गया सम्मानित
जमुई के सुदूर गुरमाहा एवं चोरमारा क्षेत्र की 12 बालिकाओं को समग्र सेवा संस्था की ओर से भोला मांझी Edu फेलोशिप से सम्मानित किया गया। संस्था सचिव मकेश्वर ने सोमवार को 5 बजे बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वर्षों के प्रयास से शिक्षा की नई राह खुली है।