जहानाबाद: जोरदार बारिश से पानी-पानी हुआ सदर अस्पताल, लोगों को हुई भारी परेशानी
जोरदार बारिश के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में कई जगहों पर जल जमाव हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल आने-जाने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं नए भवन के निर्माण कार्य के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। हालात से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।