बलिया: महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | May 25, 2026 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने सोमवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय और बांसडीह, बेल्थरा, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालयों पर किया गया।