चमोली
ज्योतिर्मठ की नीती घाटी में कुदरत का कहर !
सैलाब का ख़ौफ़नाक मंज़र
ज्योतिर्मठ की नीती घाटी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां तमक क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हालात बेहद चिंताजनक बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तमक इलाके में 2 से 3 बार बादल फटने जैसी स्थिति बनने की सूचना है। इसके बाद तमक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नाला विकराल रूप में बहने लगा। तेज बहाव के साथ नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आया, जिसने रास्ते में आने वाली चीजों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि BRO की ओर से करीब एक से दो महीने पहले बनाया गया तमक नाले का पुल भी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद इलाके में चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
फिलहाल सबसे बड़ी चिंता लगातार हो रही बारिश और तमक नाले के बढ़ते जलस्तर को लेकर है। ऐसे में लोगों से अपील है कि नदी, नालों और तेज बहाव वाले इलाकों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तमक... नीती