भोरे: जैतपुरा गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्तिथि देख बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक जैतपुरा निवासी अप्पू सिंह अपने दरवाजे पर खड़े थे। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग धारदार हथियार लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया।