मानपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के क्रियान्वयन पर उठे सवाल,गरीबो के उम्मीदो पर फिरा पानी,722 आवेदन मे से 78 जोड़ो का विवाह
Manpur, Umaria | Jun 30, 2026 मानपुर नगर के ग्रामीण खेल मैदान मे 29 जून को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना था जिस मंच पर 78 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, लेकिन दूसरी ओर बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी पहुंचे जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाकर पता चला कि उनका नाम चयनित सूची मे नहीं है।