*खनियाधाना के सिनावल कलां में टेकरी सरकार मंदिर पर भव्य हवन-पूजन, विधायक ने की सुख-समृद्धि की कामना*
खनियाधाना।* ग्राम सिनावल कलां स्थित प्रसिद्ध टेकरी सरकार मंदिर पर आज रविवार शाम 4 बजे भव्य हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।मंदिर परिसर में जय श्री राम और जय टेकरी सरकार के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया।इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने टेकरी सरकार से क्षेत्र में खुशहाली और अमन-चैन की प्रार्थना की।