झालरापाटन: झालावाड़ में नगर पालिका ठेकेदार ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था
झालावाड़ में नगर पालिका के एक ठेकेदार ने बुधवार को एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 48 वर्षीय प्रवीण चतुर्वेदी पुत्र महेश चंद्र का शव नेशनल हाईवे स्थित शिव शक्ति होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 11बजे शव को मोर्चरी में रखवाया। बिल पास नहीं होने के कारण प्रवीण आर्थिक तंगीसे जूझ रहा था।