गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से गयाजी के लोग बेहाल, विजय कुमार मिट्ठू ने 24 घंटे बिजली देने की मांग की
गयाजी शहर से गांव तक 24 घंटे में चार से पांच घंटा यानी 15 से 20 बार पावर कट होने से आमजन बेहाल हो रहे हैं। इसकी जानकारी आज दिनांक 20 मई बुधवार की शाम 4 बजे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने देते हुए कहा।इसे लेकर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से 24 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग की है।