सदर: डिजिटल जनगणना का आगाज: नगर के पहले नागरिक के रूप में महापौर ने सबसे पहले दर्ज कराया अपना विवरण
वाराणसी: काशी में देश की पहली डिजिटल जनगणना का शंखनाद बुधवार को हो गया। अभियान के पहले दिन नगर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की।