#समरसता_का_दिया_संदेश__
#गृहराज्यमंत्री_जवाहर_सिंह_बैडम______
#बृजनगर_____
बृजनगर ने आज खेड़ली रोड साईं मंदिर पास संत रविदास की 650 जयन्ती पर प्रदेश में संचालित कलश यात्रा का आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयघोष के बीच यात्रा का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं संत रविदास जी महाराज के पुष्प अर्पित किये। प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
मंत्री बेड़म ने बताया कि पूरे प्रदेश में संत गुरु रविदास महाराज की कलश यात्रा निकाली जा रही है।रविदास जी द्वारा आपस में समरसता का संदेश दिया।ओर एक कहावत भी है कि "मन चंगा तो कटौती में गंगा" अर्थात व्यक्ति का मन शुद्ध हो या मन से कोई कर्म किया जाता है तो ईश्वर ओर गंगा मा सबकी मनोकामना पूरी करती है।उन्होंने सभी लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।वही संत रविदास जी की जीवनी पर परिचय देते हुए जनजागरण का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, शहर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा,शत्रुध्न सिंह,मोहन पेंडका ,रामावतार मित्तल,रमनलाल सैनी,सुनील शर्मा,भानु सोनी,अशोक बंसल,यादराम राणा,बर्फानी पहलवान,ताराचंद जाटव,सुनील शर्मा, आदि मौजूद रहे।