भदोही: जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस में 119 मामलों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया
शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना गोपीगंज पर जनता की शिकायतें सुनीं। जिले भर में कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 104 राजस्व व 15 पुलिस से संबंधित रहे। इनमें से 17 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।