भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र में चारपाई पर सोई आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची को रात करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चारपाई से उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और घर से 500 मीटर दूर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।