मुशहरी: पुत्र और बहू से प्रताड़ित बालूघाट के 80 वर्षीय बुजुर्ग नगर थाने पहुंचा
बालूघाट के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नगर थाना पहुंचकर पुत्र और बहू के द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह को बताया कि उन्होंने काफी जद्दोजहद से बालूघाट में जमीन लेकर मकान बनाया था। पुत्र और बहू प्रताड़ित करके निकाल रहा है। थानेदार ने बुजुर्ग को मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।