मुशहरी: शहर के खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जन विचार मंच ने किया एक दिवसीय प्रदर्शन
शहर के खेल मैदानों को अतिक्रमण मुक्त करने समेत 4 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गुरुवार को जन विचार मंच ने समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जन विचार मंच के प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण शहर के सभी खेल मैदानों पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा लिया है।