मुशहरी: मुज़फ्फरपुर शहर में बाइक के पीछे बिना हेलमेट की सवारी पर लगेगा जुर्माना
बाइक के पीछे बिना हेलमेट पहने सवारी करना महंगा पड़ेगा। इसको लेकर एक मार्च से ट्रैफिक पुलिस शहर में विशेष अभियान चलाएगी। बाइक या स्कूटी पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है। बावजूद शहर में नियम का उल्लंघन हो रहा है। हाल में हुए कई हादसों में हेलमेट नहीं होने के कारण मौतें हुई है।