बदायूं: चिर्रा गांव में भैंस द्वारा उपले तोड़ने की शिकायत पर 5 लोगों ने मां-बेटे को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 15, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के चिर्रा गांव में भैंस द्वारा उपले तोड़ने की शिकायत करने पर गांव के पांच लोगों ने पूरनवती पत्नी प्रेमपाल व उसके बेटे मुनेंद्र को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल मां-बेटे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।