भिवानी: गाँव तिगड़ाना में डाक कर्मचारी ने जोहड़ किनारे डाक फेंकी, वायरल वीडियो से खुली पोल
गांव तिगड़ाना में जोहड़ किनारे डाक फेंक फरार हुआ डाक कर्मचारी, वायरल वीडियो से खुली पोल भिवानी, 17 मई : जिला के गांव तिगड़ाना में शनिवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब मंढ़ाणा रोड़ पर स्थित डाबर जोहड़ किनारे ग्रामीणों ने वहां सैंकड़ों सरकारी डाक और जरूरी दस्तावेज बिखरे हुए देखे। दस्तावेजों में ड्राईविंग लाईसेंस, प्रमाण पत्र, बैंक पत्र, पेंशन से जुड़ी चि_ियां स