देहरादून: सीएम धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।