देहरादून: देहरादून में नशे में ड्राइवर पकड़ा गया, महिला परिवहन अधिकारियों ने मैजिक को किया सीज
देहरादून के सर्वे चौक के पास महिला परिवहन अधिकारियों ने एक मैजिक वाहन को रोका तो ड्राइवर नशे में धुत पाया गया। अधिकारियों ने तुरंत मैजिक वाहन को सीज कर दिया और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश भी की गई। मैजिक में सवार यात्रियों को अन्य सुरक्षित वाहन से भेजा गया।